नूरपुर के वार्ड नं 6 की निवासी डॉक्टर दीक्षिता जसरोटिया ने सेना में कैप्टन बन कर प्रदेश तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया।

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

नूरपुर के वार्ड नं 6 की निवासी डॉक्टर दीक्षिता जसरोटिया ने सीना में कैप्टन बन कर प्रदेश तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी सेना में नियुक्ति की खबर सुनकर पूरे परिवार व शहर में खुशी की लहर दौड़ गई।

उनके पिता राजेंद्र जसरोटिया बीएसएनएल से डिविजनल इंजिनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं व उनकी माता अनीता जसरोटिया इंग्लिश विषय में प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

दीक्षिता जसरोटिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेकेट हार्ड स्कूल डलहौजी व जमा दो की शिक्षा शिवालिक पब्लिक स्कूल पंजाहडा से कि है। उन्होंने एमएमयू सोलन से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की व वर्तमान में सिविल अस्पताल डलहौजी में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

अपनी मेहनत के बल पर वे सेना की परीक्षा पास कर कैप्टन के पद पर नियुक्त हुए हैं। डॉक्टर दीक्षिता जसरोटिया आर्मी हॉस्पिटल पठानकोट में अपनी सेवाएं देंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...