
कोटला- स्वयंम
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ संगठनात्मक जिला नूरपुर के अंतर्गत आने वाले कुल 7 खंडों के अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी (संशोधित) का विस्तार हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के कांगड़ा -चंबा के पालक अधिकारी माननीय बालकृष्ण शर्मा, प्रांत सह मीडिया प्रभारी रजिंदर जमवाल, कांगड़ा चंबा विभाग प्रमुख डॉक्टर जोगिंदर सिंह के साथ विचार विमर्श करने के पश्चात जिला अध्यक्ष विजय राणा द्वारा समस्त खंड टोली की विधिवत घोषणा आज कर दी गई जो निम्न प्रेषित है ।
खंड कोटला से अध्यक्ष पंकज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभकरण सिंह , खंड मंत्री संजीव कुमार ,संगठन मंत्री मुकेश कुमार ,नगरोटा सूरियां से खंड अध्यक्ष नरेंद्र जमवाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीवन सिंह, खंड मंत्री भारतेंदु ,संगठन मंत्री अकाश ठाकुर, खंड ज्वाली से अध्यक्ष कपिल मेहरा, उपाध्यक्ष महिला संवर्ग श्रीमती निशा शर्मा खंड मंत्री विक्रम सिंह, संगठन मंत्री नरेश कुमार , खंड फतेहपुर से अध्यक्ष परसोत्तम सिंह ,खंड मंत्री सुखविंदर सिंह, संगठन मंत्री बुधराज ,खंड राजा का तालाब से अध्यक्ष राजेश कुमार ,खंड मंत्री विपिन धीमान, संगठन मंत्री गुलशन कुमार, खंड इंदौरा से अध्यक्ष विक्रम गुलेरिया, उपाध्यक्ष महिला संवर्ग नीलम कुमारी ,खंड मंत्री सोहन लाल, संगठन मंत्री बीरबल, खंड नूरपुर से अध्यक्ष मंगल सिंह उपाध्यक्ष महिला संवर्ग श्रीमती सुदेश राणा ,खंड मंत्री वरिंद्र पठानिया, संगठन मंत्री नरेश कुमार चुने गए सभी चयनित खंड प्रतिनिधियों को प्रांत अध्यक्ष सम्माननीय पवन कुमार द्वारा बधाई प्रेषित की उपरोक्त समस्त खंडों की विस्तार (संशोधित) संबंधित जानकारी जिला मीडिया प्रभारी नूरपुर विजय धीमान द्वारा दी गई।
