नूरपुर की थोड़ा पंचायत में पुलि‍या से गिरकर घायल 60 वर्षीय व्‍यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

नूरपुर की थोड़ा पंचायत में पुलिया से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 60 वर्षीय जगदीश चंद की मौत हो गई। मृतक जगदीश चंद की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। दो दिन पहले जगदीश शाम के समय घर के समीप सड़क के किनारे बनी पुलिया पर बैठा था। इस दौरान पुली से संतुलन बिगड़ने से जगदीश तीस फीट गहरे नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसका उपचार चल रहा था।

जगदीश की दास्तां भी बहुत दुख भरी थी, कुछ साल पहले उसके जवान बेटे की एक हादसे में मौत हो गई थी तो इसके बाद एक बेटी भी चल बसी थी। जवान बेटे और बेटी की असमय मौत से जगदीश भी बहुत दुखी रहता था और उसकी दिमागी हालत भी बिगड़ चुकी थी।

गरीबी व समय की मार झेलते हुए स्वजन जैसे तैसे गुजर बसर कर रहे थे। लेकिन अब जगदीश की हुई मौत से परिवार को एक और गहरा जख्म मिला है।

थोड़ा पंचायत प्रधान नैंसी धीमान ने बताया दो दिन पहले जगदीश पुली से गिरा था, जिससे वह गंभीर घायल हुआ था। सोमवार शाम को उनकी मौत हो गई। परिवार की आर्थिक हालत बहुत दयनीय है, सरकार से अनुग्रह है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करे।

जिला परिषद सदस्य अर्पणा देवी ने कहा कि हालात के मारे परिवार का सहारा छिन गया है। परिवार में पत्नी व एक बेटी है, सरकार से आग्रह है कि मृतक के स्‍वजन को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...