नूरपुर कालेज में गूंजे देशभक्ति के तराने.

--Advertisement--

Image

नूरपूर, देवांश

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में एनसीसी का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में डलहौजी के लेफ्टिनेंट कर्नल एमएम अंसारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एनसीसी के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।

इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि इसका उद्घाटन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। इसमें पूरे देश में एनसीसी की लगभग एक लाख वैकेंसी बढ़ाई गई है। इसके चलते हिमाचल सरकार के प्रयासों से हिमाचल में दो कंपनी बटालियन बनाई गई है। इसी के अंतर्गत हिमाचल में एनसीसी की वैकेंसी भी बढ़ाई गई है।

इस अवसर पर राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर की प्रिंसीपल डाक्टर अरुणा शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे महाविद्यालय में एनसीसी का शुभारंभ हुआ है।

इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं और साथ में ही केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा एनसीसी डलहौजी व शिमला का धन्यवाद करते है। उन्होंने कहा कि एनसीसी के लिए हम काफी समय से इसके प्रयास कर रहे थे और अब हमारे महाविद्यालय में एनसीसी शुरू हुई है। इसमें हमारे महाविद्यालय को 134 वैकेंसी मिली है, जिसमें इस बार 45 एनसीसी कैडेट को चुना गया है और हर साल इसी तरह कैडेट बढ़ते रहेंगे ।

इस मौके पर सूबेदार कमलजीत, सूबेदार उदय थापा, हवलदार मुकेश, डाक्टर दिनेश कुमार शर्मा, डाक्टर पीएल भाटिया, संजय जसरोटिया, रमेश चंद, सीमा ओहरी, दिलजीत, आदर्श शर्मा, अंजना गौतम, अल्का किरन, सीमा, मुकेश, अनिल, सोहन लाल, यूजविंद्र गिरी, आशीष शर्मा, चंचल, परल बक्शी व भारती सहित छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...