नीरज भारती ने भाजपा के नेताओं पर कसा तंज कहा एक ट्रांसफर वाला नेता, दूसरा टिफन बांटने वाला नेता

--Advertisement--

Image

भाजपा सरकार हर क्षेत्र में फेल हुई साबित

नगरोटा सूरियां – व्युरो

विधानसभा क्षेत्र जवाली और विकासखंड नगरोटा सूरियाँ की पंचायत स्पेल मे नुक्कड़ सभा में पहुंचे पूर्व सी पी एस नीरज भारती का स्थानीय लोगों ने बड़ी गर्म जोशी के साथ फूल मालाएं पहनाकर और नारे लगा कर किया जोरदार स्वागत। इस मौके पर नीरज भारती ने पंचायत स्पेल के भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष दिलबाग सिंह का हार पहनाकर कॉन्ग्रेस पार्टी में स्वागत किया.

इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर शब्दों के तीर चलाए उनमें कहा की केंद्र और प्रदेश में भाजपा की आज डबल इंजन की सरकार है और हर क्षेत्र में फेल साबित हुई है, चाहे रोजगार का मुद्दा हो, या महंगाई का मुद्दा हो। अग्नि वीर और (ओ पी एस) ओल्ड पेंशन स्कीम पर भी सरकार को जमकर घेरा।

नीरज भारती ने तंज कसते हुए जवाली के मौजूदा विधायक अर्जुन ठाकुर को ट्रांसफर बाला नेता बता दिया और कहां कि उन्होंने 5 साल मे केवल मात्र बदलिया करवाई और पूर्व में स्वीकृत कार्यों के ही उद्घाटन किए, नया काम धरातल पर एक भी नहीं करवाया । और लगे हाथ प्रदेश की भाजपा सरकार में लघु बचत बोर्ड के उपाध्यक्ष ब समाजसेवी संजय गुलेरिया को टिफन बांटने वाला नेता बता दिया ।

नीरज भारती ने कहा कि संजय गुलेरिया मनरेगा में काम करने बाले भाई बहनों के साथ केवल मात्र 40 ,50 रुपए का टिफन बांट कर भद्दा मजाक कर रहे हैं । लोगों को संबोधित करते हुए नीरज भारती ने पूर्व मैं किए गए कार्य का हवाला देते हुए कहा कि उनके पिता पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने क्षेत्र में बहुत विकास करवाया है और अनेकों कार्यों को जनता के बीच गिनवाया साथ ही कहा कि कभी भी उन्होंने ने बदले की भावना से कोई कार्य नहीं किया और हमेशा जनता के प्रति समर्पित रहे है ।

आज आम जनता से अपील करने आए हैं कि उनके पिता का यह आखरी चुनाव है इसलिए उनका साथ दे क्योंकि इस बार प्रदेश में कोंग्रेस की सरकार बनेगी और चौधरी चंद्र कुमार फिर से मंत्री बनेगे और जितने भी क्षेत्र में विकास के कार्य रुके हुए हैं ब सभी शीघ्र पूरे होंगे नीरज भारती ने कहा कि नेता पूर्व हो सकता है लेकिन जनता कभी पूर्व नहीं होती.

इस नुक्कड़ सभा में साथ लगती पंचायतो के प्रधान भी मौजूद रहे. सुकनाड़ा पंचायत के प्रधान कर्ण पठानिया, बंनतुंगली के प्रधान सुरेश कुमार, उप प्रधान रामस्वरूप, स्पेल की पूर्व प्रधान मीना देवी और शकुंतला देवी पूर्व प्रधान भुवनेश शर्मा, रिटायर्ड कर्नल अर्जुन सिंह, रिटायर्ड ट्रेजरी डिप्टी डायरेक्टर श्रवण सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति इस मौके पर मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...