नीट के लिए सात मई तक करें आवेदन, 17 जुलाई को होगी परीक्षा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख सात मई है। नीट की परीक्षा 17 जुलाई को होगी। तीन घंटे 20 मिनट में अभ्यर्थी का अपना पेपर करना होगा। नीट की परीक्षा 13 भाषाओं में होगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थी किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं। देश के 543 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देश के बाहर 14 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

सामान्य वर्ग के लिए 1600 रुपये और सामान्य ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के लिए 1500 रुपये फीस रखी गई हे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए फीस 900 रुपये है।

फीस ऑनलाइन माध्यम से डेबिट, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से देनी होगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थी के पास पासपोर्ट फोटो, पोस्ट कार्ड फोटो, दोनों हाथों की अंगुलियों और अंगुठे के निशान व हस्ताक्षर का होना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन, चंबा, कांगड़ा और सिरमौर शामिल हैं।

अभ्यर्थी नीट का आवेदन करते समय इनमें से किसी भी परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। हिमाचल से बाहर किसी भी शहर में अभ्यर्थी परीक्षा देना चाहते हैं तो उसका चयन कर सकते हैं।

आवेदन करते समय आवेदनकर्ता के पास अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल का होना जरूरी है। अगर ऑनलाइन फार्म में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे ई-मेल के माध्यम से अवगत करवाया जाएगा।

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नीट के फार्म की विस्तृत जानकारी नीट की वेबसाइट से ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...