निवेशकों की राशि लौटाए बिना कंपनी को बंद कर कर्मचारी हुए फरार, पुलिस में शिकायत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा के तेलका में एक निजी कंपनी चिटफंड में करीब डेढ़ करोड़ का गड़बड़झाला करने के बाद गायब हो गई है। पांच साल पहले खुली इस कंपनी के कार्यालय में निवेशकों ने लगभग डेढ़ करोड़ जमा करवाए थे।

प्रभावितों ने बताया कि शाखा खोलने के बाद कर्मचारी लोगों के साथ सही लेनदेन करते रहे। अब लंबे समय से शाखा बंद चल रही है। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी तेलका में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

प्रभावितों का आरोप है कि तेलका में पांच वर्ष खुली निजी कंपनी की शाखा के कर्मचारियों ने लोगों से लुभावने वायदे किए। उन्होंने जमा राशि पर ब्याज की दर 12 प्रतिशत देने की बात कही।

स्थानीय और जिला मुख्यालय के कर्मचारियों के कंपनी कार्यालय में तैनात होने से लोगों ने विश्वास में आकर एफडी और आरडी के तौर पर राशि जमा करवा दी। बताया कि शाखा खुलने के तीन-चार साल तक लोगों के साथ लेनदेन सही चलता रहा।

अब शाखा बंद हो गई है। जमा राशि को वापस किए बिना कंपनी को बंद करके कर्मचारी फरार हो गए हैं। लोगों ने कहा कि कंपनी के मालिक से बात करने पर वह हर बार समय मांग कर लोगों को ठग रहा है। प्रभावितों ने तेलका थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आवेदक अब कंपनी पर कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

चम्बा पुलिस अधीक्षक के बोल

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। पुलिस छानबीन के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...