नियांगल में तबाही का मंजर लगातार जारी, अब तक 12 घर मलबे में दबे

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगु

विधानसभा ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत नियांगल में कुदरत का कहर जारी है। वार्ड नं-5 में भूस्खलन के चलते मकान लगातार जमींदोज हो रहे हैं तथा लोगों के खून-पसीने की कमाई देखते ही देखते मलबे में समा रही है।

सोमवार सुबह ही बिना बारिश ही अचानक जमीन धंस जाने से प्रमोद सिंह, रघुनाथ सिंह, मनमोहन सिंह, विक्रम, प्रीतम, कुशल के मकान जमींदोज हो गए, जिनमें से दो मकान मालिकों को सामान निकालने का भी समय नहीं मिला।

इससे पहले रविवार को इसी वार्ड के सुभाष, खेमराज, दारो व छोटा के मकान जमींदोज हो गए थे तथा सारा सामान अंदर ही दब गया था।

प्रशासन ने मौका देखकर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया तथा रात भर साथ लगते मकानों को खाली करवाने में लगे रहे। अभी भी 13-14 मकान भूस्खलन की जद में हैं, जिनको खाली करवा दिया गया है।

प्रशासन द्वारा इन लोगों को ठहरने के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला भौंका में राहत शिविर बनाया है, जहां पर तीन परिवार ठहरे हुए हैं। इनके खाने-पीने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। अन्य लोग अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं।

एसडीएम ज्वाली के बोल

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रभावितों को जल्द ही एक-एक लाख रुपए का चैक आर्थिक सहायतार्थ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रशासन की तरफ से 10-10 हजार रुपए फौरी राहत दे दी गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...