निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ छात्र अभिभावक मंच का शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

शिमला, 28 सितंबर – नितिश पठानियां

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ छात्र अभिभावक मंच ने मोर्चा खोल दिया है। मंच ने बुधवार को शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया व निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि, किताबों के नाम पर की जा रही लूट को रोकने की मांग की।

मंच ने मांग की है कि सरकार चुनावों से पहले निजी स्कूलों के संचालन के लिए बनाए क़ानून को लागू करें व पार्टियां अपने घोषणापत्र में स्पष्ट करें कि निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर लगाम लगाने के लिए उनके पास क्या योजना हैं।

मंच के राज्य संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी व उसके निजी स्कूलों से मिलीभगत के कारण निजी स्कूल दोबारा मनमानी पर उतर आए है। सरकार से निजी स्कूलों पर लगाम लगाने के लिए अलग से कानून बनाने की भी मांग की जा रही है।

मार्च 2020 के शिक्षा विभाग के दिशानिर्देशों का निजी स्कूल खुला उल्लंघन कर रही है। सरकार चुनावों से पहले कानून बनाए व सभी राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र में अपना रुख साफ करें कि वह निजी स्कूलों की लूट पर लगाम लगाने के लिए कानून बनाएंगे या नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...