नादौन से देहरा रूट पर जा रही बस हादसे का शिकार; कई सवारियां घायल, टांडा मेडिकल कालेज रैफर
देहरा – शिव गुलेरिया
गरली के निकटवर्ती गांव बलालडू चंबापतन सडक़ पर अचानक एक निजी बस की छत के ऊपर पेड की भारी-भरकम टहनी गिरने से बड़ा हादसा सामने आया है।
इस हादसे में जहा एक महिला 27 वर्षीय ट्विंकल पत्नी राकेश कुमार गांव सिहोरपाईं की एक टांग टूट गई है, तो दूसरी 48 वर्षीय महिला शशि बाला पत्नि मोती लाल गांव लोअर घलौर के दायने बाजू व सिर में गहरी चोटें आई हैं, जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं।
उन्हें उपचार हेतु पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया, लेकिन नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे डाक्टरों ने टांडा रैफर किया गया। कहा जा रहा है कि बस ड्राइवर व तीन लोग जो फ्रंट सीट पर बैठे थे, उनको छोड़ कर बाकी अन्य सवारियों को भी इस हादसे में मामूली चोटे आई हैं।
जानकारी के अनुसार निजी बस नादौन से देहरा रूट पर जा रही थी कि गांव बलालडू के निकट उपरोक्त बस पर पीपल के पेड़ की बडी टहनी आ गिरी, जिसमें बस के बीच बैठी शशि बाला को बाजू व सिर में गहरी चोट लग गई।
जबकि ट्विंकल वहीं बस के पास खड़ी थी, तो उपरोक्त पेड की टहनी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और पेड की टहनी का कुछ हिस्सा उसके टांग में जा घुसा, जिसमें ट्विंकल की टांग को भारी क्षति पहुंची है।
खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी विकास धीमान ने बताया कि इस हादसे का पता चलते ही पुलिस ने मौके मुआयना किया गया, जिसमे दो महिलाएं, जिन्हें गहरी चोटें लगी हैं, उन्हें टांडा रैफर किया गया ह।

