नाले में लटकी अनियंत्रित प्राइवेट बस, फिर…

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र के मलारी में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिलासपुर से शाहतलाई की ओर जा रही निजी बस अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद अनियंत्रित हो गई। बस की स्टेयरिंग सिस्टम में दिक्कत आने पर चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे बने नाले की ओर खिसकते हुए आधी लटक गई।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला

शहतलाई पुलिस के अनुसार, घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे। बस की स्थिति बेहद खतरनाक होने के बावजूद किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी, जो राहत की बात है। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और फौरन यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और सड़क पर यातायात को नियंत्रित किया। बस को नाले से निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई और आगे की जांच परिवहन विभाग द्वारा की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, बस में आई तकनीकी खराबी दुर्घटना का मुख्य कारण हो सकती है।

लगातार हो रहे हादसे को लेकर स्थानीय लोग चिंतित

महत्वपूर्ण बात यह है कि, यह हादसा उसी मार्ग के नजदीक हुआ है, जहां कुछ समय पहले भल्लू क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। लगातार हो रहे हादसों ने इस मार्ग की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा सुधार और नियमित वाहनों की तकनीकी जांच को सख्ती से लागू करने की मांग कर रहे हैं।

बिलासपुर बस हादसे में हुई थी 16 लोगों की मौत

बिलासपुर जिले के झंडूता तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले गांव भल्लू (पटवार सर्कल बडगांव) में 7 अक्टूबर 2025 को शाम के वक्त यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे पर PMO ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया था।

जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर डीएसपी मदन धीमान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि, “फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले में तकनीकी खराबी के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगामी तफ्तीश में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...