नालागढ़ में 65 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में मौत,बेटे ने लगाए स्वास्थ्य कर्मियों पर आरोप

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष चंदेल

नालागढ़ हस्पताल में आज उस समय माहौल बिगड़ गया जब एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई बता दें कि जगातखाना निवासी राजकुमार जब अपने 65 वर्षीय पिता को देर रात बाजू में दर्द होने की शिकायत को लेकर नालागढ़ सरकारी हस्पताल पहुंचा तो ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके पिता को उपचार देना शुरू किया। मगर कुछ ही देर बाद उनके पिता की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई।

राजकुमार का कहना है कि उसके पिता को सिर्फ बाजू में दर्द हुआ था। इसके अलावा ना तो उनके पिता को बुखार था और ना ही खांसी जुखाम। युवक ने नालागढ़ स्वास्थ्य कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने नालागढ़ हस्पताल के कर्मियों से उनके पिता का शव ले जाने को कहा तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि उनके पिता कोरोना पॉजिटिव हैं और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

राजकुमार ने बताया कि ना तो उनके पिता का डॉक्टरों ने उनके सामने किसी भी तरह का कोई टेस्ट किया और जब युवक द्वारा डॉक्टर से रिपोर्ट मांगी गई तो डॉक्टर ने कहां की रिपोर्ट लेने के बाद किट डस्टबिन में फेंक दी है। युवक ने प्रदेश सरकार से अपील की है कि उनके पिता की मृत्यु की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

वही मौके पर पहुंचे मृतक के पड़ोसी हरबंस पटियाल ने भी नालागढ़ स्वास्थ्य विभाग की इस हरकत पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रयास करने चाहिए जबकि हिमाचल का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते यहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं ना मात्र है।

वहीं इस मामले पर जानकारी देखते हुए नालागढ़ अस्पताल के डॉक्टर संजीव ने बताया कि सुबह इनके पास एक मरीज आया था जिसकी हालत गंभीर थी कोविड प्रोटोकॉल के चलते जो भी प्राथमिक उपचार दिया जाना चाहिए। वह मरीज को दिया गया । मरीज का कोविड टेस्ट किया गया। जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकले थे। मगर उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते लगभग उपचार के आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई। फिलहाल प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है और कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से मृतक का अंतिम संस्कार प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...