नालागढ़ में भूस्खलन से बनी झील, शहर को खतरा, पांच मीटर लंबी व करीब 15 मीटर गहरी बनी झील, जेसीबी नहीं पहुंच पाने के कारण नहीं हो पा रही पानी की निकासी।
नालागढ़ – रजनीश ठाकुर
सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में भूस्खलन से सैरी खड्ड का बहाव रुकने से झील बन गई है। अभी इसका आकार छोटा है, लेकिन स्थिति ऐसी ही रही तो बड़ी झील बनने से नालागढ़ शहर को खतरा हो सकता है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने पानी की निकासी का प्रयास किया, लेकिन जेसीबी खड्डे तक नहीं पहुंच पाई।

15 मीटर गहरी झील बन गई है।
शुक्रवार को नालागढ़-रामशहर मार्ग पर भूस्खलन होने से मलबा सैरी खड्डे में जा गिरा था। अब यहां पांच मीटर लंबी व करीब 15 मीटर गहरी झील बन गई है। यदि एकदम पानी छूटा तो नालागढ़ शहर में नुकसान हो सकता है।
लोक निर्माण विभाग अधीशाषी अभियंता के बोल
लोक निर्माण विभाग के अधीशाषी अभियंता प्रबर सिंह का कहना है कि पानी की निकासी का प्रयास किया जा रहा है। खड्डे का जलस्तर कम होते ही कर्मचारियों को काम पर लगा दिया जाएगा।

