नालागढ़: जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफ्तार न करने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पुलिस प्रशासन को दी ये चेतावनी

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ क्षेत्र के तहत मझौली पंचायत के मैसा-टिब्बा गांव में ग्रामीणों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमले के 12 दिन बाद अभी भी आरोपी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। लोगों ने पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर गांव में जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे थाने का घेराव करेंगे ओर नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर चक्का जाम करेंगे। ग्रामीण मैसा टिब्बा गांव में एकत्रित हुए और मुख्य आरोपी के गिरफ्तार न होने पर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 18 मार्च को एक दर्जन लोगों ने गांव में घुसकर लोगों पर जानलेवा हमला किया था। हमले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो लोग गंभीर घायल हुए थे। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर उचित कार्रवाई न करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि पुलिस बार-बार उन्हें बयानों के लिए बुला रही है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस द्वारा 5-5 बार पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो आरोपियों को छोड़ा जा चुका है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि आरोपियों को दो दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो नालागढ़ पुलिस थाने का घेराव करेंगे और साथ ही नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर चक्का जाम भी किया जाएगा।

डीएसपी फिरोज खान के बोल

उधर, डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में है। जल्द ही मुख्य आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। पुलिस ने इसके लिए टीमें बाहरी राज्यों में भेजी हैं। दो आरोपी जो छोड़े हैं उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...