
देहरादून : मनमोहन
“ऋषिभक्त, दानवीर तथा यज्ञ के अनन्यप्रेमी पुण्यात्मा श्री दर्शन कुमार अग्निहोत्री जी नही रहे।ऋषि दयानंद के अनन्य भक्त, वैदिक धर्म और अग्निहोत्र में गहरी आस्था रखने वाले, आर्य संस्थाओं को दान से सिंचित्य व पोषित करने वाले सच्चे ईश्वर भक्त श्री दर्शन कुमार अग्निहोत्री जी का आज प्रातः २.०० बजे दिल्ली के एक अस्पताल में देहावसान हो गया।
आर्यजगत की यह अपूरणीय क्षति है। श्री अग्निहोत्री जी वैदिक साधन आश्रम तपोवन, देहरादून के वर्षों से प्रधान थे। उनके घर प्रतिदिन प्रातः व सायं दैनिक अग्निहोत्र होता था, यह उनके परिवार की विशेषता थी।
हमारी श्रद्धेय श्री दर्शन कुमार अग्निहोत्री जी को सादर श्रद्धांजलि अर्पित है। ईश्वर उनको उत्तम गति प्रदान करें।
