नशे ने बर्बाद किया युवक, चिट्टे की लत से छूटी नौकरी, पत्नी ने भी छोड़ा साथ

--Advertisement--

नशे ने बर्बाद किया युवक, चिट्टे की लत से छूटी नौकरी, पत्नी ने भी छोड़ा साथ, पुलिस ने चिट्टे सहित दबोचा।

ऊना – अमित शर्मा

थाना अंब के तहत एक गांव का एक व्यक्ति नशे की लत में पड़ कर अपना सब कुछ गंवा बैठा। सरकारी नौकरी भी छूटी और पत्नी भी साथ छोड़ गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति सरकारी नौकरी करता था।

उसके पिता का देहांत हो चुका है वे सेना से रिटायर्ड हुए थे। उसका एक भाई वर्तमान में सेना में नौकरी करता है। ड्रग माफिया की गिरफ्त में आकर चि_े का आदी हो गया।

सरकारी कर्मचारी होने के कारण उसकी शादी तो हो गई, लेकिन पत्नी ने उसकी हालत को देखते हुए उसे शादी के कुछ समय बाद ही छोड़ दिया।

उधर, नौकरी से गैरहाजिर रहने के कारण विभाग के अधिकारियों ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया। लेकिन अपना सब कुछ खो देने के बावजूद आरोपी ने नशे की आदत नहीं छोड़ी।

वर्तमान में यह गांव में अकेला रह रहा है। ड्रग माफिया से मिलकर चिट्टे का आदी व सप्लायर बन गया है, लेकिन सोमवार को देहरा पुलिस ने उसे व दो अन्य आरोपियों के साथ धर दबोचा है।

एसएचओ अंब अनिल उपाध्याय के बोल 

एसएचओ अंब अनिल उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति को चिट्टे के आरोप में देहरा ें पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि उसकी सारी हिस्ट्री जानने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया में जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा को पहुंचाई जा रही ठेस, सायबर पुलिस ने दर्ज की FIR

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और...

मुख्यमंत्री रविवार को रावी में करेंगे मिंजर विसर्जन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के...

चिट्टा मामले में मुख्य सप्लायर ने सुंदरनगर थाना में किया सरैंडर

हिमखबर डेस्क  सुंदरनगर पुलिस को 40 ग्राम चिट्टा बरामदगी के...

उप मुख्य सचेतक ने सीएम को शाहपुर में हुए नुक्सान की दी जानकारी

शाहपुर - नितिश पठानियां  उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल...