नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टे और चरस के साथ दो गिरफ्तार

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने थाना डमटाल के तहत मैहकड में 7.20 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

चिट्टे के साथ पकड़ गए आरोपियों की पहचान कमलजीत पुत्र रमेश निवासी लरुन्ह और पवन कुमार पुत्र गिरधारी लाल निवासी सकोह देहरी के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के खइलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी अशोक रतन के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने मैहकड में नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस ने एक कार नंबर HP38B-3835 को चेकिंग के लिए रोका जिसमें दो युवक सवार थे। चेकिंग के दौरान उनके कब्जे से 7.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

वहीं आरोपियों से गहन पूछताछ के दौरान पवन पत्र गिरधारी लाल निवासी सकोह देहरी के घर में छापेमारी करके 450 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने पवन कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

परिवार के साथ स्कूल में दाखिला कराकर लौट रहे छात्र को कार ने कुचला, हुई मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक...

कुल्लू में भारी लैंडस्लाइड, ताश के पत्तों की तरह ढहा भवन, होटल को भी बना खतरा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पिछले पांच दिनों से...

बीच सड़क गुंडागर्दी का नंगा नाच, भवारना में थार सवारों ने चाकुओं से गोद दिए 3 कंडक्टर

हिमखबर डेस्क बीड बिलिंग से दिल्ली जा रही निजी बसों...

सोलन के आंजी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क सोलन जिले के समीप आंजी क्षेत्र में गुरुवार...