
सोलन- जीवन वर्मा
परवाणू थाना के अंतर्गत ग्राम मसूलखाना के समीप नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोबिन वर्मा कसौली के रूप में हुई है। युवक अपनी कार (एचपी 15 बी 2378) में नशीले पदार्थ का सेवन किया, लेकिन ओवर डोज के कारण उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह राह चलते किसी व्यक्ति द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
परवाणु पुलिस के थाना प्रभारी दयाराम व डीएसपी ने मौके पर तुरंत पंहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की गाड़ी से शराब, इंजेक्शन व नशीली दवाइयों के खाली रैपर बरामद किए गए। थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
