नशेड़ी निकला मासूम बेटी से गलत काम करने वाला पिता, कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पांवटा में महज नौ साल की बेटी के साथ गलत काम करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अदालत में नौ साल की बच्ची व उसकी छोटी बहन के भी 164 के ब्यान दर्ज किए हंै।

बता दें कि बुधवार को पांवटा थाने में पिता की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसमें एक 32 वर्षीय पिता द्वारा महज नौ साल की मासूम बच्ची से गलत काम करने पर उसकी पत्नी ने ही शिकायत दर्ज करवाई थी।

इसके बाद पुलिस ने मासूम बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया था व आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि उसकी सबसे बड़ी बेटी की उम्र नौ साल है।

महिला ने पुलिस को बताया कि 31 मई को जब वह निजी कंपनी से ड्यूटी करने के बाद लौटी, तो बच्ची ने बताया कि 27 मई को जब वह स्कूल से लौटी तो पापा ने इसे प्यार करने के लिए कहा वह उसके साथ गलत काम किया।

इस दौरान उसकी नौ साल की बेटी ने बताया की उसके पापा ने उसकी दूसरी व छोटी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की है। मासूम बच्ची ने रोते-रोते अपनी मां को यह भी बताया कि पापा ने उसे कमरे में बंद कर गलत काम किया, जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अलावा आईपीसी की धारा 376एबी के तहत मामला दर्ज किया।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अदलात में पेश किया गया है, जहां अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

इस दौरान उन्होंने बताया की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी नशे का आदि है और नशा मुक्ति केंद्र में भी रह कर आया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत; पति घायल

हिमाचल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिप्पर स्कूटी...

हिमाचल: ठेकेदार ने JE पर किया हमला, उपमंडल कार्यालय में फोड़ा सिर

कांगड़ा के जयसिंहपुर क्षेत्र के हलेड़ स्थित उपमंडल कार्यालय...