
चम्बा- भूषण गुरुंग
नव वर्ष 2022 के प्रथम दिन मुख्यसचेतक एवं विधायक बिक्रम सिंह जरयाल जी ने विकास खंड भट्टियात की ग्राम पंचायत कुड्डी के गांव चौंतडू में स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों की जनसमस्याओं को सुना और जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
बिक्रम जरयाल ने स्थानीय लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। गांव चौंतडू में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बिक्रम जरयाल का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ किए गए स्वागत अभिनंदन के लिए उन्होंने स्थानीय लोगों आभार व्यक्त किया।
