नववर्ष पर सैलानियों को परोसी जाएगी हिमाचली धाम

--Advertisement--

Image

पर्यटन निगम देगा स्पेशल पैकेज, लाइव म्यूजिक-हिमाचली फूड-तंबोला रहेंगे आकर्षण का केंद्र

कुल्लू- आदित्य

वर्ष 2021 के चंद दिन शेष रह गए हैं। गुजरते वर्ष को विदा करने और साल-ए-2022 के इस्तकबाल के लिए पर्यटन नगरी मनाली तैयार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष व्हाइट क्रिसमस की भी उम्मीद है। ऐसे में कुल्लू-मनाली में सैलानियों की संख्या में अपेक्षा से अधिक इजाफा होने की उम्मीद है। पर्यटन व्यवसायियों ने भी सैलानियों को कैश करने के लिए आकर्षक पैकेज का ऐलान किया है।

हिमाचल पर्यटन विकास निगम में नए साल का इस्तकबाल हिमाचली धाम के चटकारों के साथ होगा। क्रिसमस से लेकर नववर्ष के आगमन तक निगम के कुंजम होटल में पर्यटकों को हिमाचली धाम परोसी जाएगी। इसके अलावा लाइव म्यूजिक का भी प्रावधान किया गया है। निगम के होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को ब्रेकफास्ट और डिनर साथ में मिलेगा।

इतना ही नहीं, अन्य होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को 3990 रुपए प्रति कप्पल में एंट्री मिलेगी, जिन्हें वेलकम ड्रिंक साथ में दी जाएगी। कुंजम में वह लाइव म्यूजिक के साथ विभिन्न गतिविधियों का लुत्फ ले सकेंगे। निगम के होटल में तंबोला हाउस के साथ कप्पल डांस, लेमन डांस, पेपर डांस आदि का भी आयोजन होगा।

जबकि नववर्ष पर क्लब हाउस में मनाली क्वीन का चयन किया जाएगा। निगम के होटल में हिमाचल के खास पकवान सिड्डू, मदरा, राजमाह के अलावा सेपू बड़ी बनाए जाएंगे। हिमाचल पलाओ, हिमाचली थाली आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

मेहमानों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

नववर्ष और क्रिसमस को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। कानून व्यवस्था एवं ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर खास रणनीति बनाई गई है। इसके लिए पंडोह से थर्ड बटालियन के जवान बुलाए हैं। डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि लगभग 70 जवान मनाली पहुंच चुके हैं, जो यातायात नियंत्रण और गश्त पर तैनात किए जाएंगे।

क्रिसमस-नववर्ष को होटल पैक

एचपीटीडीसी के एजीएम बीएस औकटा ने बताया कि क्रिसमस और नववर्ष के लिए पर्यटन नगरी मनाली पैक होने लगी है। मनाली में इस साल अपेक्षा से अधिक पर्यटकों के आने की संभावना है। पर्यटन निगम के होटलों में वर्तमान में 60 से 70 प्रतिशत आक्यूपेंसी चल रही है, जबकि क्रिसमस और नववर्ष के लिए होटल पैक हो गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...