
मंडी-नरेश कुमार
पुलिस ने नर्सिंग की छात्रा और उसके एक सहयोगी को 1.803 किलोग्राम चरस के साथ औट में गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान 25 वर्षीय मौसीन अली शैईद निवासी हाउस नंबर 201,8 मोहल्ला कुमार गली नेयर रानीताल नाहन (सिरमौर) और नानिका निवासी सलोगाड़ा, तहसील सदर जिला सोलन के रूप में हुई है। नानिका बीएससी नर्सिंग की छात्रा बताई जा रही है।
औट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हेड कांस्टेबल यशपाल के नेतृत्व में नाका लगाया था। इस दौरान कुल्लू की ओर से आ रही गाड़ी एचपी-18ए-4224 की तलाशी के दौरान ड्राइवर की सीट के नीचे लिफाफे में चरस बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
