नया कांगड़ा में दो युवकों से डेढ़ किलो चरस बरामद

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा पुलिस को नशे के सौदागरों को पकडऩे में बड़ी सफलता हासिल की है। कांगडा में आए दिन नशे के सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं ।

ताजा मामला कांगड़ा थाना के तहत का है। पुलिस ने तलाशी के दौरान दो युवकों से तकरीबन 1 किलो 530 ग्राम चरस बरामद किया है यह दोनों युवक पधर जिला मंडी के रहने वाले हैं।

जानकारी देते हुए डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि एसपी कांगड़ा के दिशा निर्देशों अनुसार पुलिस नशे ने सौदागरों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया हुआ है ।

जिसके के तहत कार्रवाई करते हुए सोमवार रात्रि कांगड़ा पुलिस को नया कांगड़ा स्कूल के पास दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते नजर आए । तलाशी के दौरान उन दोनों से 1 किलो 530 ग्राम चरस बरामद की है।

उनकी पहचान रवि कुमार ,अजय कुमार पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। नश की बाबत पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...