नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में आठवें चरण का काम जोरों पर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज युवा कांग्रेस के लोगों ने जुखाला क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटला तथा ग्राम पंचायत बाडनू-दिगथली में सैनिटाइजेशन किया।

क्षेत्र के पूर्व मंत्री व विधायक राम लाल ठाकुर ने कोरोना काल में अपने अभियान के तहत आठवें चरण को आगे बढ़ाते हुए बची हुई ग्राम पंचायतों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सेनिटाइज़र मुहैया करवाये हैं। अपने लोगों की सेहत व सुरक्षा के प्रति स्थानीय विधायक की इस सन्जिदा सोच एवं नेक अभियान की हर तरफ चर्चा है।

ग्राम पंचायत कोटला में युवा कांग्रेस के श्री नैना देवी जी विधानसभा के अध्यक्ष कुल्वीर भड़ोल व साथियों तथा ग्राम पंचायत बाड्नू-दिगथली में स्थानीय ग्राम पंचायत के उपप्रधान एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राकेश शर्मा ने स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर इलाके की मुख्य जगहों को व जिन जिन जगह कोरोना के मामले सामने आये हैं वहां पर सेनिटाईजेशन किया।

इस मौके पर राम लाल ठाकुर ने कहा कि जिला बिलासपुर और श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में लोंगो की सहायता हेतू वह वचनबद्ध है और अगर कहीं पर भी सेनेटाइज़ेशन की आवश्यकता तो उन्हें बताया जाए ताकि हर संभव सहायता प्रदान की जा सके और लोग इस कोविड 19 की दूसरी लहर में साहस बनाये रखें।

जारीकर्ता
हेम चंद ठाकुर
निजी सचिव

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...