नयनादेवी के दलेहत में छापामारी के दौरान कमरे से जखीरा बरामद, 150 पेटी दारू जब्त

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

नयनादेवी के समीपवर्ती गांव दलेहत में थाना कोट प्रभारी गौरव भारद्वाज की टीम सहित आयकर विभाग के अधिकारियों के छापामारी के दौरान ठेके के साथ एक दुकान से डेढ़ सौ शराब की अवैध पेटियां बरामद की है।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि शराब की अवैध पेटियां किसने रखी हुई थी। पुलिस ने सारा कमरा सीज कर लिया है तथा शराब की पेटियों में रखी शराब की बोतलों की गिनती की जा रही थी।

थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि थाना कोट पुलिस तथा एक्साइज विभाग के अधिकारियों के एक संयुक्त अभियान के दौरान शराब का इतना बड़ा जखीरा बरामद किया गया समाचार लिखे जाने तक शराब की पेटियां कहां से आई तथा किसने रखी तथा क्या यह शराब की बोतलें आने वाले

विधानसभा के चुनाव के दौरान बांटी जानी थी इसका पता लगाया जा रहा है। शराब की पेटियां 150 से ज्यादा है। नयनादेवी के डीएसपी शेर सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...