नगर परिषद नूरपुर के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने एसडीएम के साथ बैठक कर शहर में बढ़ते हुए मामलों की समीक्षा की

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

नगर परिषद नूरपुर के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर के साथ बैठक कर शहर में बढ़ते हुए मामलों की समीक्षा की । इस दौरान अशोक शर्मा “शिब्बू” ने प्रशासन को पेशकश की है कि नगर परिषद के सामुदायिक केंद्र को यदि प्रशासन चाहे तो वहां आइसुलेशन केंद्र बना सकती है।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद वहां वन मंत्री राकेश पठानिया के सहयोग से ठहरने व खाने की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि शहर में कोविड-19 संक्रमित रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ रही है तथा कुछ ऐसे रोगी भी है जिनके घर में एक ही शौचालय है व अलग से कमरा नही है।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद कोविड-19 संक्रमित रोगियों के लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि रोगियों को उनके पर दवाएं पहुंचाई जा रही है व वन मंत्री राकेश पठानिया स्वयं पल पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार कीटनाशक स्प्रे किया जा रहा है।

अशोक शर्मा स्वयं दवाएं रोगियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इससे पूर्व वार्ड चार के पार्षद गौरव महाजन भी सामुदायिक केंद्र को आइसुलेशन केंद्र बनाने की नगर परिषद व प्रशासन से मांग कर चुके हैं।

इस संदर्भ में एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यदि निकट भविष्य में कोविड-19 संक्रमित रोगियों के लिए आइसुलेशन केंद्र बनाने की जरूरत महसूस हुई तो नगर परिषद के सामुदायिक केंद्र में आइसुलेशन केंद्र बनाने पर विचार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...