नगर पंचायत रिवालसर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने पद व गोपनीयता की ली शपथ

--Advertisement--

रिवालसर – अजय सूर्या 

सात वार्डो बाली नगर पंचायत रिवालसर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को उपमंडलाधिकार नागरिक बल्ह विशाल शर्मा द्वारा शपथ दिलाकर उन्हें नगर पंचायत रिवालसर का कार्य भार सौंप दिया गया।

नगर पंचायत रिवालसर के सचिव विनोद कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत रिवालसर मे अध्यक्ष पद पर सुनिता गुप्ता व उपाध्यक्ष पद पर कश्मीर सिंह यादव को नियुक्त किया गया। सुनीता गुप्ता और कश्मीर सिंह यादव के द्वारा कहा गया कि भविष्य में नगर पंचायत को चार चांद लगाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे।

कश्मीर सिंह यादव ने कहा की वह कांग्रेस सरकार के सहयोग से रिवालसर झील के सौंदर्य करण के लिए भरपूर प्रयास करेंगे और इसे स्वच्छ सुंदर बनाएंगे। क्योंकि यह एक त्रिवेणी संगम है और यह आस्था का केंद्र है और पर्यटक स्थल भी है और उन्होंने कहा कि झील के सौंदर्य कारण के लिए हमने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जी से भी बात किया और उन्होंने हमें भरपूर सहयोग देने की बात की है l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...