
सिहुंड के युवती के इलाज के लिए गांववालों ने इकट्ठा की एक लाख की राशि
नगरोटा बगवां-राजीव जस्वाल
नगरोटा बगवां के सिहुंड के एक गरीब परिवार की लड़की साक्षी जो नगरोटा डिग्री कालेज की बीए फाइनल की छात्रा है, जो कुछ दिन पहले घास काटने के लिए पहाड़ी पर लगे एक पेड़ पर चढ़ी थी, जहां से गिरने से काफी गहराई में गिर गई और नीचे पत्थर होने के कारण साक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसकी रीढ की हड्डी में काफी क्षति पहुंची है सिर पर भी बहुत गहरी चोट है, जिसको टांडा से पीजीआई रैफर कर दिया गया था।
परिजनों की माली हालत ठीक नहीं हैं, जो साक्षी के इलाज के लिए इतना खर्चा उठा पाएं। जब यह बात नगरोटा हेल्पिंग हैंड्स के फाउंडर प्रवेश शर्मा को पता चली, तो उन्होंने साक्षी के परिवार से संपर्क किया और केस को वैरिफाई किया, फिर प्रवेश शर्मा ने एक पोस्ट बना कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की और अपने व्हाट्सऐप पर बनाए गए ग्रुप नगरोटा हेल्पिंग हैंड्स में ये केस डाला।
इसके बाद मात्र आठ से दस घंटों में नगरोटा हेल्पिंग हैंड्स की टीम ने लगभग 150000 कि राशि मिलजुल कर साक्षी के चाचा कमलदीप के खाते में डाल दी और बाकी सोशल मीडिया फेसबुक में पोस्ट को पढ़कर लोगों ने खुल कर साक्षी की सहायता के लिए डोनेशन भेजना शुरू कर दी।
बाकी साक्षी के गांव के लोगों ने भी घर-घर जाकर लोगों से साक्षी के इलाज किए एक लाख का डोनेशन इकट्ठा किया। सभी डोनेशन को मिलाकर दो दिन में दो लाख 50000 से ऊपर डोनेशन साक्षी के लिए इक्कठी हो चुकी है।
प्रवेश शर्मा ने बताया कि गरीबों के इलाज के लिए, गरीब परिवार की लड़कियों की शादियों और गरीब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की सहायता के लिए हमेशा आगे रहती हैं।
