नगरोटा बगवां में खूब उमड़ा बेरोजगारों का सैलाब, योल छावनी के ब्रिगेडियर एमएम बैंस ने किया मेले का शुभारंभ
व्यूरो रिपोर्ट
बाल मेले के उपलक्ष्य में नगरोटा बगवां में आयोजित रोजगार मेले में बेरोजगारों का खूब सैलाब उमड़ा । प्रदेश श्रम एवं रोजगार विभाग के सौजन्य से पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली के नेतृत्व में आयोजित प्रदेश के सबसे बड़े तीन दिवसीय रोजगार मेले का शुभारंभ योल छावनी के ब्रिगेडियर एमएस बैंस ने किया।
स्व. जीएस बाली के जन्मदिन पर आयोजित रोजगार मेले में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे तक 2500 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाए, जिसमें पहले दिन 670 युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा चयनित किया गया। रोजगार मेले में करीब 54 विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का अपनी कंपनियों में जॉब के लिए साक्षात्कार लिया है।
इस दौरान आठवीं पास, दसवीं पास तथा जमा दो पास बेरोजगारों के साथ-साथ आईटीआई, डिप्लोमा धारकों, स्नातक, स्नातकोत्तर, फार्मा बीटेक, एमबीएए जीएनएम इत्यादि प्रशिक्षितों ने भाग लिया।
नगरोटा के ओबीसी भवन में 200 लोगों ने किया रक्तदान
स्व. जीएस बाली के जन्मदिवस पर नगरोटा के ओबीसी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 200 लोगों ने रक्तदान में अपना योगदान दिया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ डिप्टी जीओसी वाईएसएम 9 कोर एमएस बैंस तथा पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने किया।
ऑन स्पॉट जॉब लैटर मिलने पर अभ्यर्थी गदगद
रोजगार मेले में कुछ अभ्यर्थियों को ऑन स्पॉट जॉब लेटर भी प्रदान किए गए। कबाड़ी पंचायत के सौरभ, नितिन व अनुराधा ने आन स्पॉट जॉब लेटर मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका वर्धमान कंपनी में चयन हुआ है।
रोजगार मेला नगरोटा में आयोजित करवाकर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने बेरोजगार युवाओं के लिए बेहतरीन पहल की है। इससे युवाओं को नौकरी के लिए विभिन्न जगहों पर भटकने से भी राहत मिली है साथ ही इंटरव्यू के लिए किस तरह से तैयारी करें।
अभ्यर्थियों को कांगड़ी धाम भी परोसी
पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने रोजगार मेले के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए कांगड़ी धाम की व्यवस्था भी की गई थी। इसके अतिरिक्त कतारों में खड़े अभ्यर्थियों को पेयजल तथा आईसक्रीम भी वितरित की गई।
अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में कांगड़ी धाम की व्यवस्था करने तथा अन्य बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया गया।

