नगरोटा बगवां में होने वाली देश की पहली इनामी वेटलिफ्टिंग लीग में हिमाचल की बेटियां भी दिखाएंगीं दमखम

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में होने वाली देश की पहली इनामी वेटलिफ्टिंग लीग में हिमाचल की बेटियां भी दमखम दिखाएंगीं। इस लीग में मीराबाई चानू सहित देश की कई नामी वेटलिफ्टर हिस्सा लेंगी।

हिमाचल की तरफ से सीनियर वर्ग में मनीष कुमारी चुनौती पेश करेंगी। इसके अलावा यूथ वर्ग में वंशिका, प्रज्ञा शर्मा, नितांजलि, अचल, सिमरन राणा, सुनाक्षी राणा और पलक राणा भी हिस्सा लेंगी।

नगरोटा बगवां के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में 14 से 22 जून तक यह लीग करवाई जाएगी। प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन ने लीग की तैयारियों शुरू कर दी हैं। लीग में सीनियर, जूनियर और यूथ वर्ग के मुकाबले होंगे।

इस प्रतियोगिता में टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता मीराबाई चानू और जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली हर्षदा गरुड़ भी यहां आएंगी। लीग में देशभर से 450 के करीब महिला प्रतिभागी भाग लेंगी। लीग में विजेता खिलाड़ियों की इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

कांगड़ा में होने वाली महिलाओं की यह लीग महत्वपूर्ण है। लीग में प्रदर्शन के दम पर महिला खिलाड़ियों की राष्ट्रीय रैंकिंग तैयार होगी। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के होने वाले अभ्यास शिविरों के लिए यहीं से चयन होगा।

लीग में स्वर्ण पदक विजेता को 20,000 रुपये, रजत जीतने पर 15,000 और कांस्य पदक विजेता को 12,000 रुपये की इनाम राशि दी जानी है। जूनियर वर्ग के विजेता को 15,000 और यूथ के विजेता को 12,000 हजार रुपये की राशि मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राज कुमार जंवाल ने बताया कि कांगड़ा के नगरोटा बगवां में 14 जून से 22 जून तक महिलाओं की इनामी वेटलिफ्टिंग लीग होगी। इसके एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें मीराबाई चानू और हर्षदा गरुड़ के अलावा 450 के करीब खिलाड़ी भाग लेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...