नगरोटा बगवां में गरजीं प्रियंका, बोलीं- अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में माथा टेका। मां ज्वाला की दिव्य ज्योतियों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर अधिकारी ने उन्हें मां की चुनरी भेंट की।

इसके बाद वे नगरोटा बगवां के लिए रवाना हुईं। कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि रोजगार, पेंशन, महंगाई को लेकर भाजपा कुछ नहीं करेगी। भाजपा नेता अपने लिए, अपने स्वार्थ के लिए चुनाव मैदान में खड़े हैं।

सोच समझकर वोट डालें। समझें, नीयत साफ किसकी है और किसकी खोटी। पुलिस भर्तियों में घोटाले, पीपीई किट घोटाला, शिक्षक भर्ती में घोटाला और प्रदेश में अब ड्रग्स भी फैला हुआ है। भाजपा के राज में ये घोटाले हैं। उद्योगपतियों के लिए सब कुछ हो सकता है, आपके लिए कुछ नहीं। क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं? हिमाचल में 4 हजार सैनिक सेना में जाते थे।

अग्निपथ योजना से अब सिर्फ 400 से 500 युवा सेना में जा पाएंगे। उनमें से भी 75 फीसदी 4 साल बाद घर भेज दिए जाएंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निपथ योजना को रद्द किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसानों के कर्ज मार्फ करने का वादा किया था। कांग्रेस सरकार बनते ही तीन घंटे में किसानों के कर्ज माफ किए गए। आज सबसे कम बेराजेगारी छत्तीसगढ़ में है।

कांग्रेस आपके लिए गारंटी लेकर आई है। हमारी सरकारों ने करके दिखाया है। पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी। हिमाचल को 1 लाख रोजगार देंगे। 63 हजार खाली पद भरेंगे। 5 साल में 5 लाख रोजगार देंगे।

हर घर लक्ष्मी योजना में महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देंगे। ड्रग्स से हम लड़ेंगे। देश में पहली इलेक्ट्रिक बस कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चली। यह स्वर्गीय जीएस बाली की देन है। भाजपा ने हिमाचल को कर्ज में डुबोया है। प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का कर्ज है। कर्मचारियों को पेंशन का टेंशन है।

अग्निपथ योजना को रद्द किया जाएगा

परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निपथ योजना को रद्द किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसानों के कर्ज मार्फ करने का वादा किया था। कांग्रेस सरकार बनते ही तीन घंटे में किसानों के कर्ज माफ किए गए। आज सबसे कम बेराजेगारी छत्तीसगढ़ में है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...