नए विधायकों की शपथ से पहले ही हंगामा, विधानसभा पहुंचा दफ्तर बंद करने का झगड़ा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

धर्मशाला स्थित तपावेन में हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के शीत सत्र के पहले दिन ही सदन में हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 24-25 दिन बाद शपथ हो रही है जिस तरह से बदले की भावना से काम हो रहा है। ऐसा कभी कभी नहीं हुआ।

विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयराम ठाकुर ने यह मामला उठाया। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार टोकते रहे कि अभी शपथ होने दें। भाजपा विधायक अपनी सीट पर खड़े हो गए और हंगामा करते रहे।

प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सचिव को विधायकों की सूची पेश करने को कहा तो उसके बाद हंगामा हो गया। भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू की। प्रोटेम स्पीकर समझाने का प्रयास करते रहे। 11 बजे सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान से शुरू हुई और उसके बाद हंगामा हो गया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सामान्य परिस्थिति नहीं है। कैबिनेट को बनाए बगैर ही निर्णय हो रहे हैं। सब कुछ बंद किया जा रहा है। कैबिनेट भी बंद की गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह सबसे पहले जयराम ठाकुर को मुबारक देते हैं। 23 लोग भाजपा के जो चुनकर आए हैं। उनकी शपथ होने दें, उसके बाद ही इस पर बात होगी।

सुक्खू ने प्रोटेम स्पीकर से आग्रह किया। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने जयराम ठाकुर को कहा कि दो दिन बचे हैं उसमें बात करें। इसके बाद सदन में माहौल शांत हुआ ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...