नई उम्मीद सुदृढ़ कार्यशैली और सत्ता सुधार का आगाज़ है मुख्यमंत्री का बजट -किरण धांटा

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने मुख्यमंत्री द्बारा पेश किए गये बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह  बजट नई सोच और मजबूत कार्यशैली को प्रमाणित करता है।

मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की जनता की ज़मीनी हकीकत से अवगत है और उन्होंने उसी सत्तर पर जा कर हिमाचल की जनता को मज़बूत करने का बेहतर प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा दिहाड़ी को बढ़ाना, 7 हज़ार महिलाओं को डेढ़ लाख की राशि आवास बंनाने को देना, 20 हज़ार मेधावी छात्राओं को इलेक्ट्रिकल स्कूटी के लिये सब्सिडी देना, 2 लाख 31 महिलाओं को 1500 रूपये मासिक देना, 40  हज़ार नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देना, किसानों और पशुपालकों को हिम गंगा योजना के माध्यम से 500 करोड़ देना , विधवा पेंशन के लिये आयु सीमा को समापत करना, आदर्श स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करना, ग्रीन पंचायत बनाने जैसी  एक नई सोच को ले कर लाना एक कर्मठ, स्पष्ट और ढृढ़ संकल्प व्यक्तित्व को दर्शाता है।

प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर एक पहलू का ध्यान रखते हुए बजट को पेश किया है और हिमाचल की जनता से किये गये अपने वादों को निभाया है। इसलिए तो हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार लोगों के भरोसे और विश्वास की सरकार है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने नेता विपक्ष जय राम ठाकुर के बजट पर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की तरह जुमलों की सरकार नहीं चलाती है जो चुनावों के समय बिना किसी आधार और तथ्यों के कोरी घोषणाओं पर घोषणाओं करती रहती थी।

मुख्यमंत्री ने ज़मीनी वास्तविकता को ध्यान रखते हुये बजट प्रस्तुत किया है और इस के माध्यम से प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भाजपा के नेता झूठ फैला रहे है कि कांग्रेस भाजपा की योजनाओं  का नाम बदल कर योजनाओं का प्रचार कर रही है बल्कि सच तो यह है की भाजपा ने ही पिछले पांच सालों में कांग्रेस की योजनाओं का सहारा ले कर अपनी सरकार चलाई  थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...