
व्यूरो – रिपोर्ट
दिनांक 12 अक्टूबर 2022 से नंदपुर स्थित गुलेर महल में कांगड़ा कलम पर आधारित 10 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। स्टेट हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम कारपोरेशन के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला में पहाड़ी चित्रकला के 10 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं।
चित्रकला की बारीकियों को समझाने के लिए जीवन कुमार प्रशिक्षक अगले 10 दिन कांगड़ा के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आए प्रशिक्षकों के साथ अपना ज्ञान सांझा करेंगे। कांगड़ा कला के मशहूर आर्टिस्ट धनीराम जो विभिन्न प्रादेशिक और राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित है इस कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ब कार्यशाला का शुभारंभ किया ।
गुलेर किले की प्राचीन दीवारों पर सुर्खी और चूने पर कांगड़ा कला को उकेरने हेतु आयोजित यह कार्यशाला इस कला के संरक्षण व संवर्धन मे निश्चित ही मील का पत्थर साबित होगी।
