धूमल देख रहे सपना, मुख्यमंत्री बन जाए बेटा – अलका लांबा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल कांग्रेस ने वीरवार को सुजानपुर चौगान से विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। जन संकल्प रैली में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नदारद रहीं। राजेंद्र राणा के इस कार्यक्रम में सुखविंदर सिंह सुक्खू जिंदाबाद के नारे लगे।

कांग्रेस की मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने कहा कि अनुराग ठाकुर जोर लगा रहे हैं कि उनके पिता प्रेम कुमार धूमल को विधानसभा चुनावों में टिकट मिल जाए।

प्रेम कुमार धूमल सपना देख रहे हैं कि उनका बेटा अनुराग मुख्यमंत्री बन जाए। भाजपा वाले हमें परिवारवाद सिखाते हैं, हमें परिवारवाद बताते हैं।

हिमाचल प्रदेश की जनता ने अब मन लिया है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार का अब तख्त उखाड़ फैंकना है। लोगों ने बहुत बर्दाश्त कर लिया, बहुत सह लिया। केंद्र के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली से यहां आए जुमलेबाजी की और चल दिए।

जन संकल्प रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक एवं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली व तेजिंद्र सिंह बिट्टू सहित प्रदेश के आला कांग्रेस नेता व पार्टी के विधायक व पूर्व विधायक शामिल हुए।

यह रैली इसलिए भी महत्वपूर्ण है, चूंकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और दो बार के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का यह गृह जिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...