धूमधाम से मनाई गई प्राचीन गुरु गोरखनाथ मन्दिर की गोल्डन जुबली

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गूरूंग 

आज बकलोह के चिलामा स्थित प्राचीन गुरु गोरखनाथ मंदिर के 100 साल पूरा होने की खुशी में मंदिर का गोल्डन जुबली बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

मंदिर कमेटी के प्रधान कमल थापा ने बताया कि सूबेदार मेजर धन लाल गुरूंग के द्वारा 1923 में इस मंदिर का निर्माण किया गया था।

इराक मे फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के दौरान काली माता औऱ गुरु गोरख नाथ का नाम लेकर फर्स्ट वर्ल्ड के दौरान ईराक के बगदाद शहर में अटैक किया औऱ बगदाद शहर में विजय हासिल किया।

विजय हासिल करने के बाद जब बकलोह में आये तो सूबेदार मेजर धन लाल गुरूंग के अगुवाई मे 2/4 जी आर के द्वारा इस मंदिर का निर्माण 8 जनवरी 1923 को किया गया था।

आज बकलोह के समस्त निवासियों के द्वारा इस मंदिर का 100 साल पूरा होने की खुशी मे मंदिर का स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया ।

सुबह मंदिर परिसर मे हवन पुजन के बाद धबजा रोहन किया गया । उसके बाद महिलाओ ने भजन कीर्तन किया। उसके बाद सभी लोगो के लिए भंडारे का अयोजन किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...