धुलारा स्कूल से पांच शिक्षक मिले गायब

--Advertisement--

Image

भटियात – अनिल संबियाल

जिले के कुछेक सरकारी स्कूलों में तैनात स्टाफ लीव सेंक्शन करवाए बिना ही छुट्टी पर चल रहा है। ऐसा ही मामला उपमंडल भटियात के तहत आती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुलारा में देखने को मिला। निरीक्षण विंग चंबा की ओर से किए गए औचक निरीक्षण के दौरान पांच अध्यापक स्कूल से अनुपस्थित पाए गए।

हैरानी की बात तो यह है कि छुट्टी जाने से पहले लीव सेंक्शन करवाना अनिवार्य है लेकिन शिक्षक स्कूल व्हॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से ही छुट्टी ले रहे हैं। औचक निरीक्षण करने पहुंची टीम ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है और अनुपस्थित स्टाफ से जवाब तलब किया गया है।

लिखित जवाब देने के लिए स्टाफ को सात दिन का समय दिया गया है। अगर सात दिन के भीतर स्टाफ अपना लिखित जवाब नहीं देता है तो स्टाफ के खिलाफ आगामी कार्रवाई के लिए मामला प्रेषित किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक निरीक्षण विंग चंबा की टीम ने स्कूल में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांच अध्यापक एक साथ स्कूल नहीं पहुंचे थे। टीम ने जब मामले की जांच की तो पाया कि स्टाफ बिना लीव सेंक्शन के ही छुट्टी पर है। टीम ने स्कूल में अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान कुछेक खामियां पाई गईं जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश टीम ने दिए हैं।

गौरतलब है कि सरकार की ओर से स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं की जांच के लिए निरीक्षण विंग गठित किया है। समय-समय पर टीम जिले के विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण करती है। निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्शन प्रिंसिपल विकास महाजन भी मौजूद रहे।

क्या कहते है अधिकारी

निरीक्षण विंग चंबा के उपनिदेशक संजय गुप्ता ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धुलारा स्कूल में औचक निरीक्षण के दौरान अध्यापकों सहित पांच अन्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके बारे में जवाब मांगा गया है।

प्रधानाचार्य के बोल

धुलारा स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव चौधरी का कहना है कि तीन अध्यापक छुट्टी पर थे जबकि दो अध्यापकों ने लीव थी लेकिन सेंक्शन देना बाकी था। कहा कि इंस्पेक्शन विंग ने जवाब मांगा है। इसके बारे में अध्यापकों को अवगत करवा दिया गया है।

सात माह से कैशबुक भी अधूरी

स्कूल में कैश बुक भी अधूरी पाई गई। पिछले सात माह से इसे सही नहीं किया गया था। इसके अलावा सर्विस बुक भी अपडेट नहीं पाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...