
धर्मशाला – राजीव जस्वाल
एचपीसीए की कांगड़ा अंडर-14 क्रिकेट टीम का ट्रायल 10 अप्रैल को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। इस ट्रायल में पहली सितंबर 2008 के बाद के जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल सुबह 10 बजे शुरू होगा। सभी खिलाड़ियों के लिए सफ़ेद किट अनिवार्य है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि चयन समिति के चेयरमैन असीम अग्रवाल होंगे व अन्य सदस्य अनुपम शर्मा, उदय जम्वाल तथा दिनेश शर्मा होंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र साथ लाएं।
