धर्मशाला-मैक्‍लोडगंज रोपवे एक सप्‍ताह बाद फ‍िर से शुरू, जानिए किस तरह करवा सकते हैं टिकट बुकिंग

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे आवश्यक मरम्मत व रखरखाव के कारण 25 जनवरी से एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया था। इसे आज से पर्यटकों व अन्‍य लोगों के लिए खोल दिया गया है। रोपवे बंद को लेकर धर्मशाला की राजनीति में काफी गहमागहमी हो रही है।

जिस दिन रोपवे बंद करने की सूचना जारी हुई थी उसी दिन पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने बयान जारी करते हुए भाजपा सरकार को निशाना साधा था। उन्होंने अपने बयानों में यह तक कह दिया था कि भाजपा को लोगों की जान की कोई परवाह नहीं है। आनन फानन में रोपवे शुरू दिया। उनके इस बयान के बाद विधायक विशाल नैहरिया समेत भाजपा के कई नेताओं ने पलटवार किए।

कई दिनों के चल रही इस आरोप प्रत्यारोप की राजनीति के बीच आज बुधवार यानि दो फरवरी से रोपवे पर्यटकों के लिए पुन: शुरू कर दिया है। अब मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। रोपवे को चलाने का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रखा गया है।

पर्यटकों व स्थानीय लोगों को शाम पांच बजे के बाद टिकट नहीं मिला करेगी। टिकट काउंटर पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक बुकिंग होगी। अभी आनलाइन बुकिंग शुरू नहीं की गई है, लेकिन प्रशासन जल्‍द ही इस संबंध में व्‍यवस्‍था कर देगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...