धर्मशाला में शहर और गांवों के लिंक रोड़ को संवारना प्राथमिकता : सुधीर शर्मा

--Advertisement--

Image

सकोह-रोड़ीकुट और योल-बनोरड़ू,बरवाला-मसरेहड़ सडक़ का किया भूमि पूजन, धर्मशाला में वूमन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बढ़ाया बेटियों का हाैंसला

धर्मशाला, 10 मार्च – राजीव जस्वाल

विधायक सुधीर शर्मा ने गुरुवार को धर्मशाला में दो महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों का भूमि पूजन करते हुए क्षेत्र की हजारों की आबादी को सौगात दी। साथ ही उन्होंने धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में वूमन पावर लिफिं्टग चैंपियनशिप में शिरकत करते हुए वहां देश भर से जुटी नामी प्लेयर्ज का हौसला बढ़ाया।

सुधीर शर्मा ने बरसों से लंबित सकोह-रोड़ीकुट मार्ग का भूमि पूजन किया। उन्होंने चुनावों में सकोह की जनता की इस चिरपरिचित लंबित मांग को पूरा करने का वादा किया था। इसे उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। इस मार्ग के बनने से इस इलाके के लोगों को राहत मिलेगी। जनता ने इसके लिए सुधीर शर्मा का आभार जताया है।

इसके बाद विधायक सुधीर शर्मा ने एक अन्य संपर्क मार्ग योल-बनोरड़ू,बरवाला-मसरेहड़ सडक़ के अपग्रेडेशन का भूमि पूजन किया। इससे क्षेत्र की हजारों की आबादी को बड़ी सुविधा होगी। यह लिंक रोड लंबे समय से उपेक्षित था। चुनावों के समय बड़ी संख्या में लोगों ने सुधीर शर्मा ने से इस रोड के अपग्रेडेशन की मांग उठाई थी। सुधीर शर्मा ने कुछ ही समय में इस मार्ग की औपचारिकताएं पूरा करते हुए इसका काम शुरू करवा दिया है।

एक समान विकास है लक्ष्य

इन अवसरों पर सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में शहर और गांवों का समग्र विकास करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लिंक रोड के बनने से गांवों के लोगों को खेती से लेकर स्वास्थ्य तक की सुविधाएं सुगम हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि एक समान विकास करवाना उनका पहला लक्ष्य है। वह इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम जनता के काम उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में सभी 75 प्रोजेक्टों को समय पर पूरा किया जाएगा। इसी तरह ओबीसी भवन, सब्जी मंडी पास्सू, कूहलों के काम को तेजी दी जा रही है। ये सारे प्रोजेक्ट डैडलाइन के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।

धर्मशाला बनी इवेंट कैपिटल

सुधीर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, भारतीय विश्वविद्यालय संघ के सौजन्य से आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफिं्टग (वूमैन) चैंपियनशिप में भी शिरकत की। इस 12 मार्च तक चलने वाली चैंपियनशिप में देश भर के 100 से अधिक विश्वविद्यालयों की सैकड़ों खिलाड़ी छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में एक से बढक़र एक नेशनल लेवल के इवेंट हो रहे हैं। ऐसे में स्मार्ट सिटी धर्मशाला पूरे देश के लिए इवेंट कैपिटल बनकर उभर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...