धर्मशाला में केंद्रीय विश्‍वविद्यालय की सौ फीसद स्थापना के लिए वैदिक अनुष्ठान कल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

धर्मशाला में केंद्रीय विश्‍वविद्यालय की सौ फीसद स्थापना हो इसके लिए शहर की जनता की ओर से जदरांगल में वैदिक अनुष्ठान रविवार, 5 दिसंबर को किया जाएगा। सीयू के लिए शहर की जनता की ओर से छेड़े गए आंदोलन के तहत ही वैदिक अनुष्ठान होगा। धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान समाजसेवी अतुल भारद्वाज ने बताया कि वैदिक अनुष्ठान सुबह 9 बजे शुरू होगा और तीन घंटें यानी दोपहर 12 बजे तक चलेगा।

जिसमें सीमित संख्या में शहर के लोग भाग लेंगे और कोविड प्राटोकाल का भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि सीयू के तहत जल्द मेडिकल सांइस और इंजीनियरिंग के स्कूल शुरू किए जाएंगे। जिसके लिए इंफास्ट्रक्चर जुटाया जाए।

इसी मांग को लेकर विधानसभा के तपोवन में होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से भी भेंट की जाएगी, ताकि उपरोक्त दोनों डिपार्टमेंट धर्मशाला में केंद्रीय विवि के तहत जल्द शुरू हो सकें। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि धर्मशाला की जनता की ओर से छेड़ा गया आंदोलन सौ फीसद सीयू की स्थापना किए जाने को लेकर है और इसी कड़ी उपरोक्त दोनों डिपार्टमेंट शुरू करवाने की मांग उठाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से इस दिशा में लिए जाने वाले निर्णय पर शहर की जनता इंतजार कर रही है। यदि निर्णय खिलाफ रहता है तो अपना हक हासिल करने के लिए शहर की जनता बड़े आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...