धर्मशाला: फर्जी दस्तावेज दिखाकर नौकरी हासिल करने वाला ग्रामसेवक किया गिरफ्तार

--Advertisement--

धर्मशाला के तहत डाक मंडल धर्मशाला में पिछले साल हुई ग्राम डाक सेवक भर्ती में फर्जी दस्तावेज दिखाकर नौकरी हासिल करने वाले आरोपी को पुलिस ने जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) से गिरफ्तार किया है।

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना धर्मशाला के तहत डाक मंडल धर्मशाला में पिछले साल हुई ग्राम डाक सेवक भर्ती में फर्जी दस्तावेज दिखाकर नौकरी हासिल करने वाले आरोपी को पुलिस ने जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद धर्मशाला लाए गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे छह अप्रैल तक पुलिस की रिमांड में भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक पिछले साल धर्मशाला डाक मंडल के लिए हुई भर्ती में अजय कुमार निवासी गांव मझोलिया जिला मुजफ्फरपुर बिहार ने अपने आवेदन पत्र में दसवीं कक्षा का फर्जी दस्तावेज लगा दिया था।

इसके आधार पर अजय कुमार को नौकरी भी मिल गई थी। बाद में विभाग को उसका दस्तावेज फर्जी होने की सूचना मिली। इस पर विभाग ने सदर थाना धर्मशाला में अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

विभागीय शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अजय कुमार ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि आरोपी को छह अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...