धर्मशाला के निजी होटल में शाहपुर के दो युवक 5 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

धर्मशाला के निजी होटल में शाहपुर के दो युवक 5 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार

हिमख़बर व्यूरो रिपोर्ट 

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक कोतवाली बाजार धर्मशाला में एक निजी होटल में रेड के

दौरान होटल के कमरा नम्बर 108 में ठहरे हुए दो युवकों को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान रितीश कुमार, पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी गाँव ठेहड़, डाकघर कुठेड़, तहसील नूरपुर, जिला काँगडा उम्र 22 साल व अर्पित पुत्र, रजीव शर्मा, निवासी गाँव परसेल, डाकघर व तहसील शाहपुर, जिला काँगड़ा उम्र 22 साल के रूप में हुई हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उपरोक्त दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा इनके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मशाला में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।

नशे और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें-आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यह लड़ाई तभी जीती जा सकती है, जब पुलिस और समाज मिलकर इन अपराधियों के खिलाफ एकजुट हों।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...