
मण्डी – डॉली चौहान
धर्मपूर मण्डी विधानसभा क्षेत्र में आजकल डॉक्टर पन्ना लाल वर्मा द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है जिसमें घर घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है। परिवर्तन यात्रा का आज 24 वां दिन है परिवर्तन यात्रा के साथ लोगों का लगातार जुड़ना जारी है।
यात्रा के दौरान भी डॉक्टर पन्ना लाल को लोगों में स्वास्थ्य सेवाएं देने का मौका मिल रहा है। लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देकर बहुत अच्छा अनुभव कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास निरंतर जारी है।विधानसभा क्षेत्र धर्मपूर में स्वास्थ्य को लेकर मुलभूत सुविधाएं ठीक नहीं हैं इसलिए लोगों को दुसरी जगहों पर दूर दराज जाना पड़ता है।
ऐसा ही हाल शिक्षा के क्षेत्र में भी है बच्चों को कोचिंग लेने के लिए पैसे खर्च कर दुसरे जिला में या चंडीगढ़ या दिल्ली जाना पड़ता है। उन्होंने कहा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते रहेंगे।
