शाहपुर – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में ब्लॉक टीचिंग कमेटी के सौजन्य से अंतर समुह शिक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका थीम शिक्षण एक कला जिसमें राकेश कटोच प्रबंधक निदेशक न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंसेस छतरी ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की।
साथ ही शिल्पा सेठी सहायक प्रवक्ता, डॉ अश्वनी कुमार सहायक प्रवक्ता, अतुल ठाकुर सहायक प्रवक्ता ने निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका अदा की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई।
इसके बाद प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और कहा कि एक अच्छा अध्यपन बच्चों को आने बाले समय में चुनातियों से लड़ने को तैयार करता है सही अध्यापन बच्चों में कौशल विकसित करता है । एक अच्छा अध्यापक बच्चों की सीखने संबन्धी जिज्ञासाओं को शांत करने बाला होना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में शिक्षण कौशलों में निखार व शिक्षण में सुधार लाना है।उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता में सभी समूहों के 11 प्रशिक्षुओं ने अपनी बनाई गई पाठ योजना के साथ शिक्षण किया।

मुख्यतिथि के बोल
मुख्यातिथि राकेश कटोच ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अध्यापक की अहम भूमिका है।एक अध्यापक के साथ काफी बच्चों का भविष्य जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि अर्जुन वहीं निकलते हैं जहां अधयापक के रूप में द्रौण होते हैं ।
उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य मेेंं कुशलता। शिक्षण कौशल शिक्षक व्यवहार से संबंधित वह स्वरूप है, जो कक्षा की अंतःक्रिया में उन विशिष्ट परिस्थितियों को उत्पन्न करता है, जो शैक्षिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में सहायक होते हैं और छात्रों को सीखने में सुगमता प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि अध्यापक हमेशा बच्चों के स्तर पर जा कर ही बच्चों को सिखा सकता है वहीं एक अच्छा और कौशल से युक्त अध्यापक ही देश का निर्माण में अहम जिम्मेबारी तय कर सकता है ।
महाविद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु शिक्षकों में आत्मविश्वास बढ़ाने व शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने में ऐसी प्रतियोगिताएं सकारात्मक रूप निभाती हैं।
इन्होंने प्राप्त किए स्थान
इस प्रतियोगिता में पहला स्थान अंशुल शंकराचार्य ग्रुप दूसरा स्थान साक्षी एकलव्य ग्रुप तीसरा स्थान अभिषेक आइंस्टीन ग्रुप प्राप्त किया।
ये रहे उपस्थित
इस मोके पर महाविद्यालय कार्यकारी निदेशक बीएस पठानिया , प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ,ब्लॉक टचिंग कमेटी की संचालक शिखा कौंडल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा I

