द्रोणाचार्य में दो दिवसीय एफडीपी का आयोजन

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में दो दिवसीय एफडीपी (एसेंट) का आयोजन आईक्यूएसी और ट्रेनिंग डेवलोपमेन्ट सेल के सौजन्य से किया गया।

कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर और सहायक आचार्य अमित शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई ।

वहीँ महाविद्यालय के कार्यकारी निदेशक और मुख्य अतिथि डा. बीएस पठानिया ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा समय समय पर एफडीपी करवाई जाती है ताकि उनके उत्थान के लिए उन्हें अवसर मिल सकें। उन्होंने सभी अध्यापकों को अपने कर्तब्य का ईमानदारी से निर्वाहन करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि अपने प्रोफेशन से प्यार करें और हर चीज को दिल से अपनाएं और दिल से कोई चीज बच्चों को सिखाएं। वहीं उन्होंने मेडिटेशन भी करवाया।

इसके पश्चात सुबह के सत्र के लिए सहायक आचार्य अभिषेक कुमार ने सुबह के सत्र के रिसोर्स पर्सन डॉ अश्वनी कुमार का प्रोफाइल पढ़ा। इसके बाद डॉ अश्वनी ने मनोवैज्ञानिक परीक्षणों के बारे में बताया। उन्होंने उनके प्रकारों और किस रिसर्च में किस टूल को लगया जाता है। उन्होंने अभ्यास वर्ग में कुछ टेस्ट का डेमो भी दिया।

वहीं प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में सहायक आचार्य कार्तिक कटोच ने प्राचार्य और रिसोर्स पर्सन डा प्रवीण कुमार शर्मा का प्रोफाइल पढ़ा। इसके बाद रिसोर्स पर्सन ने विश्वस्नीतऔर वेलीडीटी ,टेस्ट डिज़ायन ,फेस वेलिडिटी ,कंटेंट वेलिडिटी पर सत्र लिया। इसके बाद सत्र के बाद सहायक आचार्य सचिन पगरोत्रा ने पैनल डिस्कशन करवाया। उसमें दोनों सत्रों के प्रश्न लिए गए और अंत में एचओडी एमएड विभाग डॉ पूनम देवी ने सभी का धन्यवाद किया।

दूसरे दिन सुबह के सत्र में सहायक आचार्य एवम एचओडी बीसीए ने एक्सल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं सहायक आचार्य शरद वर्मा ने वेबसाइट के बारे में बताया।

वहीं वेलिडिक्टरी में मुख्य संरक्षक एवम महाविद्यालय प्रबंध निदेशक जीएस पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी सभी को बधाई दी ।अंत में एचओडी सुमित शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।

इस मोके पर महाविद्यालय प्रबंध निदेशक जीएस पठानिया ,कार्यकारी निदेशक बीएस पठानिया , प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ,एचओडी सुमित शर्मा ,सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...