द्रोणाचार्य में खूब बरसे रंग

--Advertisement--

Image

प्रशिक्षुओं ने डीजे की धुनों पर मनाई होली, छात्रों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बांटी मिठाइयां

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में एससीए कमेटी के सौजन्य से बीएड बीबीए ,बीसीए ,बीएड के छात्रों ने होली का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया इस में बच्चों ने खूब गुलाल उड़ाया और डीजे की धुनों पर थिरके। प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने सभी बच्चों को बधाई दी। वहीं उन्होंने भविष्य में भी उनको आगे वेहतर परिणाम पर काम करने को प्रेरित किया।

वहीं कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नही बल्कि जीवन को जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह रंग हमेशा जीवन को आन्नदमय रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार जीवन में भी रंग भरने और अपने जीवन को हसी खुशी व्यतीत करने की राह दिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति इतनी समृद्ध है कि इसमें अलग अलग रंग हैं इन रंगों को जिसने पहचाना वही जीवन को सही ढंग से जी सकता है उन्होंने कहा कि इस दिन सभी अपने मतभेदों को भुला कर प्यार देते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारी सभ्यता और संस्कृति का परिचायक है।

अतः इन पर्वों को हमें हमेशा सहेज कर रखना होगा ताकि आने बाली पीढियां इन पर्वों के महत्व को और इन पावन दिनों को मना सकें वहीं कार्यकारी निदेशक ने एससीए को इस कार्यक्रम को करवाने की बधाई दी ।

कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली का आंनद लिया और मिठाइयां बाटी गई। वहीं एससीए अध्यक्ष नीरज ने सभी का धन्यवाद किया

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया,कार्यकारिणी निदेशक बीएस.पठानिया, प्रधानाचार्य डा.प्रवीण कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा, एचओडी बीएबीए मुकेश शर्मा, राजेश राणा सहित समस्त अध्यापक उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...