द्रोणाचार्य कॉलेज में वार्षिकोत्सव नवरंग की धूम, युगल नृत्य में द्रोणाचार्य कॉलेज रहा प्रथम

--Advertisement--

युगल नृत्य में द्रोणाचार्य कॉलेज रहा प्रथम, बॉलीबाल प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य की टीम ने जमाई धाक, द्रोणाचार्य कॉलेज में वार्षिकोत्सव नवरंग की धूम, विधायक केवल पठानिया व प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास, सुरजेवाला, एनएचएआई ने की शिरकत।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत दो दिवसीय नवरंग (इग्नाइट ,इंस्पायर एंड ट्रांसफॉर्म ) बार्षिक उत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम की भव्य रूप से शुरुआत हुई।

कार्यक्रम के आगाज के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में मुख्यातिथि के रूप में विकास सुरजेवाला प्रोजेक्ट डायरेक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

बीएड की छात्राओं द्वारा सरसवती माँ की स्तुति की गई तत्प्श्चात कार्यक्रम को गणेश स्तुति के साथ आरम्भ किया गया।

वहीँ बाद दोपहर को शाहपुर के विधायक एवम उप मुख्य सचेतक माननीय केवल सिंह पठानिया व धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की I

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही स्मृति चिन्ह पहाड़ी टोपी व शॉल देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र के सांस्कृतिक संध्या में डॉ विश्वजीत सिंह प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय शाहपुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में डॉ सतीश ठाकुर राजकीय महाविद्यालय शाहपुर ,डॉ जनमेजय गुलेरिया प्रधानाचार्य राजकीय उच्च पाठशाला सिद्धबाड़ी , पल्लवी पंडित,चांदनी ने कार्यकम में निर्णायक की भूमिका निभाई मुख्यातिथि विकास सुरजेवाला ने कहा कि युवा अपने रोल को पहचानने की कोशिश करें।

मुख्यतिथि के बोल

मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया ने कहा कि खुद पर भरोसा और आत्म विश्वास बनाए रखिए। सारी कठिनाइयाँ अवसर में बदल जाएंगी. उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और का लक्ष्य की प्रप्ति को तैयार रहना चाहिए।

मनुष्य की जिंदगी में सुख और दुख हमेशा साथ साथ चलते हैं व्यक्ति, को सभी तरह के समय के लिए तैयार रहना चाहिए लेकिन दुख के समय में कई लोग बुरी तरह टूट जाते हैं, और आगे बढ़ने की उम्मीद छोड़ देते हैं।

आपको उस समय संघर्ष कर रहे होते हैं तो रास्ते मे बहुत सारे उतार चढ़ाव आते हैं।उनको पार पाना होता है तभी लक्ष्य की प्रप्ति होती है । महाविद्यालय के द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

विशिष्ट अतिथि के बोल 

विशिष्ट अतिथि डॉ विश्वजीत सिंह प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय शाहपुर ने कहा कि जीवन मे सफल होने के अपना लक्ष्य निर्धारित करें। उंन्होने नवरंग उपलक्ष पर बधाई दी उन्होंने कहा कि आज पढ़ाई के साथ सच्चा इंसान बनना भी जरूरी है ।

कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया के बोल 

वहीँ कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने आए हुए लोगों का धन्यवाद किया ।और उन्होंने कहा कि आने बाला समय युवाओं का है और एक युवा दुनिया बदल सकता है

इन्हें मिला सम्मान

कार्यक्रम में दूसरे दिन ग्रुप डांस , एकल गायन, युगल नृत्य, माइम ,वॉलीबॉल, एड मैड शो आदि रंगारंग कार्यक्रम हुए।

  • जिसमें वॉलीबॉल में फाइनल मुकाबला द्रोणाचार्य कॉलेज व राजकीय शिक्षण महाविद्यालय धर्मशाला के बीच हुआ जिसमें द्रोणाचार्य कॉलेज विजेता रहा।
  • एड मेड शो में ज्ञान ज्योति कॉलेज प्रथम, द्रोणाचार्य कॉलेज ने दूसरा स्थान व जीजीडीएसडी राजपुरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • युगल नृत्य में द्रोणाचार्य कॉलेज प्रथम, ज्ञान ज्योति दूसरे व तीसरे स्थान पर जीजीडीएसडी रहा।
  • वहीं ग्रुप डांस में अवस्थी प्रथम जबकि द्रोणाचार्य और शरण कॉलेज क्रमशः द्वितीय और तृतीय रहे।
  • माइम में अवस्थी कॉलेज प्रथम रहा जबकि द्रोणाचार्य कॉलेज द्वितीय रहा और ज्ञान ज्योति तृतीय स्थान पर रहा।

 ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया, कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया, प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा, विश्व जीत सिंह प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय रैत, अश्वनी धीमान पूर्व छात्र संघ के सदस्य, पीटीए के सदस्य व रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्य और महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष बीबीए, बीकॉम मुकेश शर्मा, सुमित शर्मा, राजेश राणा, डॉ अश्वनी सहित समस्त शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...