
शाहपुर – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत में सांस्कृतिक कल्ब के सौजन्य से (टैलेंट हंट) का आयोजन किया गया। इस आयोजन का विषय “मेरी प्रतिभा, मेरी पहचान” था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जी एस पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि व कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा ने मुख्यतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वालन कर हुई।छात्रों द्वारा शतरंज, रचनात्मक कार्य, रचनात्मक लेखन, एकल नृत्य और समूह नृत्य, ड्राइंग, पेंटिंग, पेंसिल स्केच और स्लोगन लेखन, बागवानी, समूह गीत और एकल गीत, मेहंदी, फोटोग्राफी, कविता, प्रश्नोत्तरी, टेबल टेनिस और विभिन्न गतिविधियों में छात्रों ने अपनी प्रतिभाएं दिखाई।
वहीं विशिष्ट अतिथि बीएस पठानिया ने छात्रों को अधिक से अधिक भाग लेने और अपनी प्रतिभा का पता लगाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने स्व-शिक्षा, आत्म-सशक्तिकरण और छात्र शिक्षकों के समग्र विकास के बारे में बात की और कार्यक्रम के आयोजन के लिए सांस्कृतिक क्लब की पूरी टीम को बधाई भी दी। वहीं छात्रों ने हिमाचली नाटी, देशभक्ति नृत्य जैसे विभिन्न नृत्य प्रस्तुत कर समां बंधा।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जी एस पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया,प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा, विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा,सांस्कृतिक क्लब की संयोजिका शिखा कौंडल, डॉ अश्वनी ,अनीश कौरला, शशि सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।
