द्रविड़, केएल राहुल ने ठंडे पानी में की मस्ती, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल

--Advertisement--

मनूणी खड्ड में नहाने की तस्वीरें केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

हिमखबर डेस्क

न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम ने दो दिन धर्मशाला में रुक कर अपनी थकान मिटाई है। वहीं अगले मैच के लिए बुधवार को लखनऊ रवाना होने से पहले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़, बैटिंग कोच विक्रम राठौर, खिलाड़ी केएल राहुल ने खड्ड के ठंडे पानी में नहाकर मस्ती की।

बुधवार को टीम के कोच द्रविड़ सुबह के समय खनियारा के अघंजर महादेव मंदिर के साथ बहती मनूणी खड्ड में खिलाड़ियों के साथ पहुंचे। कोच और खिलाड़ी ठंडे पानी में नहाने के साथ मस्ती करते हुए दिखे। मनूणी खड्डे में नहाने की तस्वीरें केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...